पूर्व पीएम के निधन पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताया दुख
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से शोक की लहर है। हर कोई मनमोहन सिंह को याद कर रहा है। मनमोहन सिंह के निधन पर बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने गहरा दुख जताया है।
Table of Contents
Toggleकभी धर्म की राजनीति नहीं की
रॉबर्ड वाड्रा ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए इंडिया टीवी से खास बातचीत की है। रॉबर्ड वाड्रा ने बताया कि मनमोहन सिंह कितने सरल स्वभाव के थे? वह कितने आसानी से सभी से बात करते थे? रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जिस तरीके से 10 साल देश चलाया, उन्होंने कोई धर्म की राजनीति नहीं की। मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में गलत तरीके से जांचे एजेंसियों का इस्तेमाल नहीं किया।
आज के नेताओं को मनमोहन सिंह से सीखना चाहिए
मनमोहन सिंह को याद करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘वो सबको साथ लेकर चलते थे। आज के जो नए राजनेता हैं, उन्हें यह मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए कि वह कैसे इतने बुजुर्ग होने के बाद भी संसद में जाते थे।’
प्रियंका और राहुल गांधी ने बहुत कुछ सीखा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘प्रियंका और राहुल गांधी ने भी अपनी दादी (इंदिरा गांधी) और मनमोहन सिंह जी से भी बहुत कुछ सीखा है। एक साधारण आदमी ही लोगों का दुख-दर्द समझ सकता है।’
मनमोहन सिंह जी ने बहुत समझाया- रॉबर्ट वाड्रा
इसके साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मुझे भी जब एक समय पर बहुत कुछ बोला गया, तब मनमोहन सिंह जी ने ही मुझे समझाया था। उनकी बात को मैं समझ कर आगे बड़ा। उनका जाना, मैं उन्हें अपने पर्सलन मैटर के रूप में देखता हूं।’
रिपोर्ट- अनामिका गौड़

दीपक चौधरी एक अनुभवी संपादक हैं, जिन्हें पत्रकारिता में चार वर्षों का अनुभव है। वे राजनीतिक घटनाओं के विश्लेषण में विशेष दक्षता रखते हैं। उनकी लेखनी गहरी अंतर्दृष्टि और तथ्यों पर आधारित होती है, जिससे वे पाठकों को सूचित और जागरूक करते हैं।